Sunday, December 29, 2019
ब्राह्मणों की वंशावली
Saturday, December 21, 2019
Monday, November 18, 2019
सेक्सी संस्कृत श्लोक
Monday, June 10, 2019
राम राम
*7 शब्दों से बने भगवान का तारक मंत्र।।*
*श्री राम, जय राम, जय जय राम*
'श्री राम जय राम जय जय राम' - यह सात शब्दों वाला तारक मंत्र है। साधारण से दिखने वाले इस मंत्र में जो शक्ति छिपी हुई है, वह अनुभव का विषय है। इसे कोई भी, कहीं भी, कभी भी कर सकता है। फल बराबर मिलता है।
हमारा सबसे बड़ा दुर्भाग्य आज यही है कि हम राम नाम का सहारा नहीं ले रहे हैं। हमने जितना भी अधिक राम नाम को खोया है, हमारे जीवन में उतनी ही विषमता बढ़ी है, उतना ही अधिक संत्रास हमें मिला है। एक सार्थक नाम के रुप में हमारे ऋषि-मुनियों ने राम नाम को पहचाना है। उन्होंने इस पूज्य नाम की परख की और नामों को आगे लाने का चलन प्रारंभ किया।
प्रत्येक हिन्दू परिवार में देखा जा सकता है कि बच्चे के जन्म में राम के नाम का सोहर होता है। वैवाहिक आदि सुअवसरों पर राम के गीत गाए जाते हैं। राम नाम को जीवन का महामंत्र माना गया है।
राम सर्वमय व सर्वमुक्त हैं। राम सबकी चेतना का सजीव नाम हैं।
*अस समर्थ रघुनायकहिं, भजत जीव ते धन्य॥* प्रत्येक राम भक्त के लिए राम उसके हृदय में वास कर सुख सौभाग्य और सांत्वना देने वाले हैं।
तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में लिख दिया है कि प्रभु के जितने भी नाम प्रचलित हैं, उन सब में सर्वाधिक श्री फल देने वाला नाम राम का ही है।
यह नाम सबसे सरल, सुरक्षित तथा निश्चित रुप से लक्ष्य की प्राप्ति करवाने वाला है। मंत्र जप के लिए आयु, स्थान, परिस्थिति, काल, जात-पात आदि किसी भी बाहरी आडम्बर का बंधन नहीं है। किसी क्षण, किसी भी स्थान पर इसे जप सकते हैं।
जब मन सहज रूप में लगे, तब ही मंत्र जप कर लें। तारक मंत्र *'श्री'* से प्रारंभ होता है। *'श्री'* को सीता अथवा शक्ति का प्रतीक माना गया है। राम शब्द *'रा'* अर्थात् र-कार और *'म'* मकार से मिल कर बना है। *'रा'* अग्नि स्वरुप है। यह हमारे दुष्कर्मों का दाह करता है। *'म'* जल तत्व का द्योतक है। जल आत्मा की जीवात्मा पर विजय का कारक है।
इस प्रकार पूरे तारक मंत्र - *'श्री राम, जय राम, जय जय राम'* का सार निकलता है - शक्ति से परमात्मा पर विजय। योग शास्त्र में देखा जाए तो *'रा'* वर्ण को सौर ऊर्जा का कारक माना गया है। यह हमारी रीढ़-रज्जू के दाईं ओर स्थित पिंगला नाड़ी में स्थित है। यहां से यह शरीर में पौरुष ऊर्जा का संचार करता है। *'म'* वर्ण को चन्द्र ऊर्जा कारक अर्थात स्त्री लिंग माना गया है। यह रीढ़-रज्जू के बांई ओर स्थित इड़ा नाड़ी में प्रवाहित होता है।
इसीलिए कहा गया है कि श्वास और निश्वास में निरंतर र-कार *'रा'* और म-कार *'म'* का उच्चारण करते रहने से दोनों नाड़ियों में प्रवाहित ऊर्जा में सामंजस्य बना रहता है। अध्यात्म में यह माना गया है कि जब व्यक्ति *'रा'* शब्द का उच्चारण करता है तो इसके साथ-साथ उसके आंतरिक पाप बाहर फेंक दिए जाते हैं। इससे अंतःकरण निष्पाप हो
जाता है।
*जयश्री सीताराम*🌹🙏🏻
*श्री हनुमते नमः*🙏🏻🌹
Friday, April 19, 2019
जनेऊ क्या है
जनेऊ क्या है और इसकी क्या महत्वता है?
भए कुमार जबहिं सब भ्राता। दीन्ह जनेऊ गुरु पितु माता॥
जनेऊ क्या है : आपने देखा होगा कि बहुत से लोग बाएं कांधे से दाएं बाजू की ओर एक कच्चा धागा लपेटे रहते हैं। इस धागे को जनेऊ कहते हैं। जनेऊ तीन धागों वाला एक सूत्र होता है। जनेऊ को संस्कृत भाषा में ‘यज्ञोपवीत’ कहा जाता है।
यह सूत से बना पवित्र धागा होता है, जिसे व्यक्ति बाएं कंधे के ऊपर तथा दाईं भुजा के नीचे पहनता है। अर्थात इसे गले में इस तरह डाला जाता है कि वह बाएं कंधे के ऊपर रहे।
तीन सूत्र क्यों : जनेऊ में मुख्यरूप से तीन धागे होते हैं। यह तीन सूत्र देवऋण, पितृऋण और ऋषिऋण के प्रतीक होते हैं और यह सत्व, रज और तम का प्रतीक है। यह गायत्री मंत्र के तीन चरणों का प्रतीक है।यह तीन आश्रमों का प्रतीक है। संन्यास आश्रम में यज्ञोपवीत को उतार दिया जाता है।
नौ तार : यज्ञोपवीत के एक-एक तार में तीन-तीन तार होते हैं। इस तरह कुल तारों की संख्या नौ होती है। एक मुख, दो नासिका, दो आंख, दो कान, मल और मूत्र के दो द्वारा मिलाकर कुल नौ होते हैं।
पांच गांठ : यज्ञोपवीत में पांच गांठ लगाई जाती है जो ब्रह्म, धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का प्रतीक है। यह पांच यज्ञों, पांच ज्ञानेद्रियों और पंच कर्मों का भी प्रतीक भी है।
वैदिक धर्म में प्रत्येक आर्य का कर्तव्य है जनेऊ पहनना और उसके नियमों का पालन करना। प्रत्येक आर्य को जनेऊ पहन सकता है बशर्ते कि वह उसके नियमों का पालन करे।
जनेऊ की लंबाई : यज्ञोपवीत की लंबाई 96 अंगुल होती है। इसका अभिप्राय यह है कि जनेऊ धारण करने वाले को 64 कलाओं और 32 विद्याओं को सीखने का प्रयास करना चाहिए।
चार वेद, चार उपवेद, छह अंग, छह दर्शन, तीन सूत्रग्रंथ, नौ अरण्यक मिलाकर कुल 32 विद्याएं होती है। 64 कलाओं में जैसे- वास्तु निर्माण, व्यंजन कला, चित्रकारी, साहित्य कला, दस्तकारी, भाषा, यंत्र निर्माण, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, दस्तकारी, आभूषण निर्माण, कृषि ज्ञान आदि।
जनेऊ के नियम :
1.यज्ञोपवीत को मल-मूत्र विसर्जन के पूर्व दाहिने कान पर चढ़ा लेना चाहिए और हाथ स्वच्छ करके ही उतारना चाहिए। इसका स्थूल भाव यह है कि यज्ञोपवीत कमर से ऊंचा हो जाए और अपवित्र न हो। अपने व्रतशीलता के संकल्प का ध्यान इसी बहाने बार-बार किया जाए।
2.यज्ञोपवीत का कोई तार टूट जाए या 6 माह से अधिक समय हो जाए, तो बदल देना चाहिए। खंडित यज्ञोपवीत शरीर पर नहीं रखते। धागे कच्चे और गंदे होने लगें, तो पहले ही बदल देना उचित है।
4.यज्ञोपवीत शरीर से बाहर नहीं निकाला जाता। साफ करने के लिए उसे कण्ठ में पहने रहकर ही घुमाकर धो लेते हैं। भूल से उतर जाए, तो प्रायश्चित करें ।
5.मर्यादा बनाये रखने के लिए उसमें चाबी के गुच्छे आदि न बांधें। इसके लिए भिन्न व्यवस्था रखें। बालक जब इन नियमों के पालन करने योग्य हो जाएं, तभी उनका यज्ञोपवीत करना चाहिए।
* चिकित्सा विज्ञान के अनुसार दाएं कान की नस अंडकोष और गुप्तेन्द्रियों से जुड़ी होती है। मूत्र विसर्जन के समय दाएं कान पर जनेऊ लपेटने से शुक्राणुओं की रक्षा होती है।
*वैज्ञानिकों अनुसार बार-बार बुरे स्वप्न आने की स्थिति में जनेऊ धारण करने से इस समस्या से मुक्ति मिल जाती है।*
*कान में जनेऊ लपेटने से मनुष्य में सूर्य नाड़ी का जाग्रण होता है।*
* कान पर जनेऊ लपेटने से पेट संबंधी रोग एवं रक्तचाप की समस्या से भी बचाव होता है।
* माना जाता है कि शरीर के पृष्ठभाग में पीठ पर जाने वाली एक प्राकृतिक रेखा है जो विद्युत प्रवाह की तरह काम करती है। यह रेखा दाएं कंधे से लेकर कमर तक स्थित है।
जनेऊ धारण करने से विद्युत प्रवाह नियंत्रित रहता है जिससे काम-क्रोध पर नियंत्रण रखने में आसानी होती है।
* जनेऊ से पवित्रता का अहसास होता है। यह मन को बुरे कार्यों से बचाती है। कंधे पर जनेऊ है, इसका मात्र अहसास होने से ही मनुष्य भ्रष्टाचार से दूर रहने लगता है।
Thursday, April 18, 2019
चूतिये चार तरह के होते हैं
चूतिये चार तरह के होते हैं ,, नस्लन / मसलन / शक्लन / बकलन
(1) नस्लन : - ये चूतिये केवल इसलिये चूतिये होते हैं ,, क्योंकि इनके बाप भी अपने समय के बहुत बड़े चूतिया थे .. !!
उदाहरण : -
(2) मसलन : - ये वो होते हैं ,, जिनकी मिसाले दी जाती है .. !!
उदाहरण : -
(3) शक्लन : - यह वो वाले होते हैं ,, जिनको सिर्फ शक्ल से ही पहचान लिया जाता है .. बाकी टेस्ट की जरूरत ही नही पड़ती .. !!
उदाहरण :
(4) बकलन : - ये वो स्पेशल वैराइटी होती है ,, जो हर तरह से समझदार लगते हैं ; लेकिन एकाएक कुछ ऐसा बोल या कर देते हैं ,, कि इनको भी चूतिया मानना ही पड़ता है .. !!
उदाहरण :
Tuesday, March 12, 2019
नकटा: सरग लाल गेनवा
नकटा: सरग लाल गेनवा
विलुप्त होते लोकगीतों की श्रृंखला में यह नकटा अपने में अनोखा है। यद्यपि इससे मिलते जुलते कई गीत बाद के काल खण्डों में भी रचे गये हैं किन्तु मौलिकता का कोई विकल्प नहीं।
गीत स्वतः बोधक है... पर्त दर पर्त रिश्तों के चरित्र गीत की लय में उतराते-उतरते हैं। बस रिश्तों की कड़ियाँ जोड़ते जाइए, गीत लम्बा होता रहेगा।
रचना: पारम्परिक
स्वर: मानकेशरी पाण्डेय एवं इंदू तिवारी
सरग लाल गेनवा के हमरे तोड़ै।
सरग लाल गेनवा के हमरे तोड़ै।।
ससरू जो होतें तोड़ि ताड़ि लउतें -2
सास घराँ मलकिन, के हमरे तोड़ै -2
सरग लाल गेनवा के हमरे तोड़ै।
सरग लाल गेनवा के हमरे तोड़ै।।
जेठ जी होतें तोड़ि ताड़ि लउतें -2
जेठान घराँ मलकिन, के हमरे तोड़ै -2
सरग लाल गेनवा के हमरे तोड़ै।
सरग लाल गेनवा के हमरे तोड़ै।।
देवरू ज़ो होतें तोड़ि ताड़ि लउतें -2
देवरानी घराँ मलकिन, के हमरे तोड़ै,
ननद घराँ मलकिन, के हमरे तोड़ै
सरग लाल गेनवा के हमरे तोड़ै - 2